1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. earthquake in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत

Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौत स्पीती और मनाली में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई।
 
भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकल कर आ गए। लाहौल स्पीति, मनाली, कुल्लू और मंडी में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी शिमला और चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
अगला लेख
ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई आज