सम्बंधित जानकारी
- बर्फीले तूफान में फंसे गाइड खिलाफ सिंह दानू का जीवन संकट में, प्रशासन को लेकर ग्रामीणों में रोष
- उत्तराखंड में आपदा से मरने वालों की संख्या हुई 67, दर्जनों को सुरक्षित भी निकाला
- उत्तराखंड के चम्पावत में बारिश का कहर, बाढ़ में फंसे 2400 लोगों को किया गया रेस्क्यू
- उत्तराखंड में 3 दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, SDRF की 29 टीमों ने संभाला मोर्चा
- गोमुख ट्रैक पर हरियाणा के पूर्व गृह सचिव की अचानक बिगड़ी तबीयत, SDRF ने किया रेस्क्यू
बड़ी खबर: सुन्दरढूंगा ग्लेशियर में दिखे 5 पर्यटकों के शव, बर्फबारी से रेस्क्यू प्रभावित
बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर में स्थित सुन्दरढूंगा ग्लेशियर में लापता 5 पर्यटकों के शव देवी कुंड में ना कुंड और भनार के पास देखे गए। शवों को निकालने के लिए सुन्दरढूंगा ग्लेशियर के देवी कुंड में ना कुंड और भनार में टीम पहुंच चुकी है।
एसडीआरफ की पैदल भेजी गई रेस्क्यू टीम ने सुन्दरढूंगा ग्लेशियर के रास्ते में देवी कुंड में ना कुंड और भनार के पास पहुंचकर खोजबीन की तो उसे इन लापता पर्यटकों के शव दिखाई दे गए। ये सभी शव देवी कुंड में ना कुंड और भनार के दो से ढाई किलोमीटर की परिधि में बर्फ से दबे हुए हैं।
इस पूरे इलाके में जोरदार बर्फबारी हो रही है। इस वजह से राहत और बचाव कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेस्क्यू अभियान के दौरान एसडीआरफ के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है। आज अभियान चलाया जाएगा।
इस ट्रैकिंग दल के साथ गए गाइड खिलाफ सिंह दानूं का पता नहीं चल सका है।
