1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 11 months of farmers protest

किसान आंदोलन के 11 माह, देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे किसान

farmers protest
नई दिल्ली। मोदी सरकार के 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का 11 माह से प्रदर्शन जारी है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने आज देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है।
 
संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, यह प्रदर्शन लखीमपुर खीरी मामले में अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को तेज करने के लिए है। प्रदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के साथ खत्म होंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को हुई लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए 8 लोगों में से 4 किसान थे। इन्हें बीजेपी कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस मामले में केंद्रीय मंत्री टेनी के बेटे आशीष मिश्रा और 12 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
अगला लेख
बड़ी खबर: सुन्दरढूंगा ग्लेशियर में दिखे 5 पर्यटकों के शव, बर्फबारी से रेस्क्यू प्रभावित