1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. mukhtar ansari gang sharp shooter shoaib shot dead broad daylight up gangwar news
Last Modified: शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 (16:09 IST)

Mukhtar Ansari Gang के शार्प शूटर शोएब की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, माफिया नेटवर्क में मचा हड़कंप

Mukhtar Ansaris sharp shooter Shoaib
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले की बड़ी खबर सामने आई है। पूर्वांचल का कुख्यात माफिया सरगना मुख्तार अंसारी का शॉर्प शूटर शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े भरे बाजार में हत्या कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई हत्या की यह घटना भरे बाजार में हुई है। इसके बाद से पूरे इलाके मे हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक शोएब उर्फ बॉबी माफिया मुख्तार अंसारी का विश्वनीय व पुराना शूटर था।
पुलिस के मुताबिक मुख्तार अंसारी की मौत के बाद शोएब उर्फ बॉबी मुख्तार अंसरी के गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस सूत्रों ने आशंका जताई है कि मुख्तार अंसारी के गिरोह में वर्चस्व की लड़ाई के कारण शोएब उर्फ बॉबी की हत्या की गई है।
उत्तरप्रदेश पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शोएब उर्फ बॉबी का नाम उत्तरप्रदेश के चर्चित जेलर काण्ड में आया था। पुलिस ने यह भी बताया है कि शूटर शोएब के विरुद्ध हत्या, रंगदारी तथा गैंगस्टर से जुड़े हुए दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Bangladesh Politics : क्या Tarique Rahman का PM बनना भारत के लिए फायदेमंद? India-Bangladesh Relations में नई शुरुआत के संकेत