1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi man arrested for pressuring another to convert

Delhi : दिल्ली में धर्मांतरण का गंदा खेल, पुलिस ने 1 व्यक्ति को किया गिरफ्‍तार

Delhi
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक व्यक्ति पर धर्मांतरण के लिए कथित दबाव बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तुर्कमान गेट निवासी संदीप सागर की ओर से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि वर्तमान में मटिया महल में रहने वाला और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी का निवासी मोहम्मद कलीम उसे इस्लाम कबूल करने के लिए बहला-फुसलाकर दबाव बना रहा था। 
 
धर्म परिवर्तन करने के लिए पहले कलीम ने इनको नौकरी, रुपए देने, हूरों से मिलने का प्रलोभन दिया, जाकिर नाइक के वीडियो दिखाकर इनका ब्रेन वॉश करने की कोशिश की गई। 
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत चांदनी महल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि कलीम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भाषा Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
Love Jihad : बंद किए जाएं देशभर के सभी मदरसे, साध्वी प्राची बोलीं- यहीं से युवकों को दिया जाता है लव जिहाद का ज्ञान