• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvind kejriwal on ordinance in AAP maha rally
Written By
Last Modified: रविवार, 11 जून 2023 (13:27 IST)

महारैली में बोले केजरीवाल- अध्यादेश खारिज कराकर रहेंगे

महारैली में बोले केजरीवाल- अध्यादेश खारिज कराकर रहेंगे - Arvind kejriwal on ordinance in AAP maha rally
Arvind Kejriwal News : केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ रविवार को रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी की महारैली में दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अध्यादेश खारिज कराकर रहेंगे, सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू करा कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री आया, जो सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता! गली-गली में चर्चा है, ये मोदी जी को क्या हो गया? इतना अहंकार?
 
वरिष्ठ आप नेता ने कहा कि देश में जनतंत्र खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के हक में फैसला दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं मानते हैं। चुनी हुई सरकार को काम करने का अधिकार होना चाहिए। आज संविधान को बचाने के लिए आंदोलन शुरू हो रहा है।
 
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली के लोगों के वोट का अपमान किया है। पूरा देश दिल्ली वालों के साथ है। उन्होंन कहा कि 140 करोड़ लोग मिलकर संविधान बचाएंगे। अंदर से पता चला है, जैसे दिल्ली में तानाशाही लागू हई, कल इसी तरह का प्रस्ताव बंगाल और राजस्थान के लिए भी लाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा है कि देश कैसे चलाया जाए। चारों तरफ बेरोजगारी फैली हुई है। जीएसटी की वजह से व्यापारियों को बेड़ा गर्क हो गया है। पूरी रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया। दूध, दही, सब्जी, गैस बस कुछ महंगा कर दिया।
 
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले मुझे रोज-रोज गाली देते हैं। दिल्ली के अपमान को मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं। देश के सारे लोग दिल्ली के साथ हैं।
 
उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में 12 साल पहले इकट्ठा हुए थे। तानाशाही को खत्म करने के लिए फिर से इकट्ठा हुए हैं। इसी मंच से भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ी थी। आज तानाशाही के खिलाफ लड़ाई शुरू कर रहे हैं और जीतेंगे भी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
बृजभूषण शरण सिंह का शायराना अंदाज- जहर पिया जाता है तब जाकर जमाने में जिया जाता है