1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Danish Zehen dies in road accident

यू-ट्यूब पर लोकप्रिय दानिश जेहन की सड़क दुर्घटना में मौत

Danish Zehen
मुंबई। मशहूर यू-ट्यूबर 21 वर्षीय दानिश जेहन की नवी मुंबई के निकट स्थित सियोन-पनवेल राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेहन कुर्ला में एक शादी में हिस्सा लेने के बाद नवी मुंबई वापस लौट रहे थे तभी कार से उनका संतुलन हट गया। उनकी कार बुधवार की देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर सड़क के किनारे की दीवार से टकरा गई। अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक निकटतम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
 
इस दुर्घटना के समय जेहन के भाई भी उनके साथ थे। अभी उनका इलाज चल रहा है। जेहन टीवी रियलिटी शो ‘एस ऑफ स्टार’ के कंटेंस्टेंट थे और उनका वीडियो यू-ट्यूब पर काफी लोकप्रिय था।
अगला लेख
गोविंदा के बारे में 25 रोचक जानकारियां