1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Pushkar Singh Dhami grants financial approval for various development works

CM धामी ने दी 1252 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, कुंभ समेत विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Chief Minister Pushkar Singh Dhami grants financial approval for various development works
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1252 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दे दी है, जिसमें कुंभ 2027, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल, आपदा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास कार्य शामिल हैं। कुंभ को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार में गंगा कारिडोर, हर की पौड़ी क्षेत्र के विकास, पाइपलाइन और पंपिंग जल आपूर्ति, सड़क सुधार और बिजली लाइन शिफ्टिंग जैसे कार्यों पर विशेष फोकस किया गया है। हर की पौड़ी नार्थ क्षेत्र के विकास के लिए 69.06 करोड़ और कुंभ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए अलग से योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1252 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दे दी है, जिसमें कुंभ 2027, शिक्षा, पर्यटन, पेयजल, आपदा प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विकास कार्य शामिल हैं। कुंभ को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार में गंगा कारिडोर, हर की पौड़ी क्षेत्र के विकास, पाइपलाइन और पंपिंग जल आपूर्ति, सड़क सुधार और बिजली लाइन शिफ्टिंग जैसे कार्यों पर विशेष फोकस किया गया है।
हर की पौड़ी नार्थ क्षेत्र के विकास के लिए 69.06 करोड़ और कुंभ क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए अलग से योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। टिहरी गढ़वाल जनपद में टिहरी झील के चारों ओर 28.605 किलोमीटर लंबी रिंग रोड निर्माण परियोजना को भी गति मिली है।

इस सड़क के लिए तहसील टिहरी व मदननेगी के 18 गांवों में अर्जित भूमि के मुआवजे के रूप में 25.13 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे वहीं वन भूमि हस्तांतरण के एनपीवी भुगतान हेतु 10.94 करोड़ रुपए और अन्य विभागों की मांग के रूप में 20 करोड़ रुपए सहित प्रथम किश्त के तौर पर कुल 56.07 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है।
सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के धारचूला में कैलाश मानसरोवर मार्ग पर एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इग्लू डोम हट्स के लिए 4.67 करोड़ स्वीकृत कर पर्यटन के नए आयाम खोलने की कोशिश की गई है। शिक्षा और मानव संसाधन पर भी बड़ा खर्च मंजूर किया गया है। समग्र शिक्षा के तहत 446 करोड़ तथा अशासकीय महाविद्यालयों के वेतन भुगतान के लिए 77.69 करोड़ जारी किए गए हैं।

राज्य के 70 विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए प्रति विधायक की दर से कुल 350 करोड़ रुपए की विधायक निधि जारी की जाएगी। यह धनराशि सीधे जमीनी स्तर पर विकास कार्यों में लगाई जाएगी। आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी जनपदों के लिए आपदा न्यूनीकरण निधि से 13 करोड़ जारी किए गए हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें