सम्बंधित जानकारी
- गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल का मंत्रिमंडल विस्तार, देखिए संभावित मंत्रियों की सूची
- भारत: 'दूध' की बिरादरी से बाहर हुए आमंड और सोया मिल्क
- राष्ट्रपति कोविंद का हिमाचल प्रदेश का दौरा, स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह में भाग लेंगे
- चीन में क्यों आया ‘चिकन बेबी’ ट्रेंड, मां-बाप क्यों अपने बच्चों को लगा रहे ‘चिकन ब्लड’ का इंजेक्शन?
- सोनू सूद के घर फिर पहुंची आईटी टीम, बीते दिन 20 घंटे हुआ था सर्वे
बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, जानिए क्यों | Manoj Patil
मुंबई। बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने मुंबई में आत्महत्या की कोशिश की। वे मिस्टर इंडिया रह चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज पाटिल ने एक सुसाइड नोट लिखकर अभिनेता साहिल खान पर बड़े-बड़े आरोप लगाए हैं तथा कहा कि वे साइबर बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करते हैं। मनोज को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वे फिलहाल कूपर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। मनोज ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मनोज पाटिल ने बुधवार की रात आत्महत्या कर जान देने की कोशिश की तथा उन्होंने साहिल खान पर पिछले कई दिनों से परेशान करने का आरोप लगाया है। (फोटो सौजन्य : इंस्टाग्राम)
