सम्बंधित जानकारी
- उन्नाव बलात्कार पीड़िता की हालत स्थिर, अब भी वेंटीलेटर पर
- बड़ी सफलता, जैश के टॉप कमांडर पंजू को साथी समेत मार गिराया
- गुजरात के डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से कहा- टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करने से करें परहेज
- उत्तराखंड के 133 गांवों में सिर्फ लड़कों के जन्म का दावा झूठा, जानिए क्या है सच?
- महाराष्ट्र में विपक्ष के 4 विधायकों ने दिए इस्तीफे
महिला यात्री से अश्लील हरकत करने वाला ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार
मुम्बई। उपनगर कांदीवली में एक महिला यात्री से अश्लील हरकत करने वाले ऑटोरिक्शा चालक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का पता तब चला जब पीड़िता की एक दोस्त ने सोमवार की देर रात घटना के बारे में ट्वीट किया और मुंबई पुलिस को इसमें टैग कर दिया।
उसकी दोस्त ने ट्वीट किया था, 'रिक्शा चालक रियर व्यू आइने में मेरी दोस्त को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था। उसने उसे कांदीवली स्टेशन से रात दस बजकर 50 मिनट पर अपने ऑटो में बिठाया। उसे जैसे ही इसका आभास हुआ, वह डर गई और बीच रास्ते में ही रिक्शा से उतर गई।'
कांदीवली पुलिस ने पीड़िता का बयान उसके आवास पर रिकॉर्ड किया जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 354 और 509 के तहत दर्ज किया गया।
अधिकारी ने कहा कि बाद में ऑटोरिक्शा चालक संदीप शुक्ला का पता लगाकर उसे कांदीवली स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)
