1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. American citizens

बिना वीजा भारत में घुसा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

American citizens
सिलीगुड़ी। भारत-नेपाल सीमा के पानी टंकी इलाके में बिना वीजा के भारतीय क्षेत्र में घुसने के आरोप में एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
 
 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किया गया अमेरिकी नागरिक संभवत: नेपाली मूल का है जिसकी पहचान सैमसन राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके साथ एक भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
दोनों युवकों को शुक्रवार शाम सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। भारतीय नागरिक की पहचान जहां सुकना निवासी किरण लामा (48) के रूप में हुई है, वहीं सैमसन राणा (25) अमेरिका के साउथ डकोटा का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को रिमांड पर लेने के लिए पहले स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। (वार्ता)
अगला लेख
कैसे बनें बेस्ट सेलर, लिट् फेस्ट में केविन ने बताया राज