1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Adhir Ranjan Chowdhary targeted Mamata Banerjee

अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को बताया पाखंडी, हिंदू-मुस्लिम को लेकर लगाया यह आरोप

Adhir Ranjan Chowdhary
Adhir Ranjan Chowdhary targeted Mamata Banerjee : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए उन्हें पाखंडी करार दिया और कहा कि वह वोट के लिए हिंदू तथा मुस्लिम दोनों के तुष्टीकरण की कोशिश कर रही हैं। चौधरी ने मुख्यमंत्री का मजाक उड़ाते हुए दावा किया कि वह विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी की मुस्लिम विधायकों पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध का आनंद ले रही हैं।
 
उन्होंने कहा, विधानसभा में राज्य के भविष्य या शिक्षा, वित्त और स्वास्थ्य पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। इसके बजाय, एक व्यक्ति कह रहा है कि मुसलमानों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, जबकि दूसरा कह रहा है कि वह दूसरे को पीटेगा और मुख्यमंत्री इसका आनंद ले रही हैं।
उनकी टिप्पणी शुभेन्दु अधिकारी की हाल की टिप्पणी के मद्देनजर आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो तृणमूल कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों को विधानसभा से बाहर निकाल दिया जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
DMK पर भड़कीं निर्मला सीतारमण, रुपए के चिह्न हटाने को बताया खतरनाक मानसिकता