सम्बंधित जानकारी
- आंध्र में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले रिश्तेदारों को भेजे SMS
- ऑनलाइन जहर मंगाकर युवक ने की आत्महत्या, फ्लिपकार्ट के डायरेक्टर समेत 3 के खिलाफ एफआईआर
- भोपाल में सूदखोरी से परेशान परिवार ने पीया जहर, 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर
- NEET के परिणाम को लेकर चिंतित युवक ने की आत्महत्या
- 4 लोगों की हत्या के आरोपी ने जेल में की आत्महत्या
UP के नोएडा में 5 लोगों ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला एक व्यक्ति का शव
नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाली 2 युवतियों समेत 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में 40 साल के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है।
पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 126 के सेक्टर 128 स्थित विश टाउन सोसाइटी के पास 40 साल के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाली संध्या (20) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर 63 के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली साक्षी सिंह (22) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह लिव इन रिलेशनशिप में एक युवक के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 105 स्थित एक होटल में गौरव चौहान नामक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक छलेरा गांव का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में ही रहने वाले कैलाश (32) नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
