सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3
- परीक्षा के दौरान बिगड़ी 12वीं के छात्र की तबीयत, अस्पताल में मौत
- Bengal: बीरभूम हिंसा में झुलसी महिला की मौत, मृतकों की संख्या 9 हुई
- दिल्ली : कूड़े के पहाड़ में आग, मौके पर पहुंची दमकल की 5 गाड़ियां
- पंजाब के CM मान ने की घर-घर राशन वितरण की घोषणा, जल्द शुरू होगी योजना
गोवा सरकार का बड़ा फैसला, हर परिवार को 3 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में हर परिवार को तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था।
सीएम सावंत ने सोमवार को नई कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह घोषणा की। कैबिनेट में मुख्यमंत्री और 8 अन्य मंत्री शामिल हैं।
सावंत ने सोमवार शाम एक ट्वीट में कहा, 'मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता की। कैबिनेट ने नए वित्तीय वर्ष से भाजपा के घोषणापत्र में किए गए वादे के अनुसार तीन सिलेंडर मुफ्त देने की योजना तैयार करने का फैसला किया है।'
