सम्बंधित जानकारी
- राजस्थान : SDM को तमाचा जड़ने वाला निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा गिरफ्तार, भीड़ के हमले में 2 मीडियाकर्मी घायल, कैमरा जलाया
- थप्पड़बाज नेता नरेश मीणा की गिरफ्तारी पर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- राजस्थान के टोंक में दूसरे दिन भी तनाव, पुलिस को नरेश मीणा की तलाश
- कौन बनेगा करोड़पति 16 में एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं नरेशी मीना
- क्या है कंगना थप्पड़ कांड की पूरी सच्चाई, आखिर क्यों नाराज थी CISF की महिला जवान
जिस SDM अमित चौधरी को नरेश मीणा ने थप्पड़ मारा, उसने क्या कहा...
SDM Amit Chaudhary Case : टोंक के समरावता थप्पड़ कांड के बाद स्थिति अभी भी तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। इस बीच मालपुरा उपखंड अधिकारी अमित चौधरी का पहला बयान सामने आया है। मैं अपनी ड्यूटी पर था जिन्होंने वोट दिया वह सभी समझदार हैं। इसमें यह बात कहां से आ जाती है कि मैंने ज़बरदस्ती वोट डलवाया। आरोप को आप साबित करो। गौरतलब है कि आरोपी नरेश मीणा को 14 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया है।
खबरों के अनुसार, थप्पड़ कांड के बाद एसडीएम चौधरी ने कहा, घटना मेरे साथ घटी है जिसका वीडियो सभी ने देखा है। मामले में एफआईआर हो चुकी है, यह आपराधिक गतिविधि थी। मैं अपनी ड्यूटी पर था जिन्होंने वोट दिया वह सभी समझदार हैं। इसमें यह बात कहां से आ जाती है कि मैंने ज़बरदस्ती वोट डलवाया।
एसडीएम चौधरी ने कहा, नरेश मीणा एक की जगह दो थप्पड़ भी मार सकते थे, क्योंकि हम तो हमारा बचाव उस समय कर नहीं पाते। हम तो अधिकारी के रूप में होते हैं, अगर हम ड्यूटी पर नहीं होते तो सेल्फ डिफेंस कर पाते। उन्होंने नरेश मीणा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जयपुर: टोंक एसडीएम अमित चौधरी ने टोंक के समरावता थप्पड़ कांड पर कहा "'...घटना मेरे साथ घटी है जिसका वीडियो सभी ने देखा है। मामले में एफआईआर हो चुकी है यह आपराधिक गतिविधि थी। मैं अपनी ड्यूटी पर था जिन्होंने वोट दिया वह सभी समझदार हैं। इसमें यह बात कहां से आ जाती है कि मैंने… pic.twitter.com/sqM4jd39Qa
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 15, 2024
राजस्थान में अजमेर संभाग के टोंक जिले के समरावता में विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान के दौरान उपखंड अधिकारी को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी नरेश मीणा सहित 60 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मीणा को 14 दिन की हिरासत में जेल भेज दिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।
एसडीएम अमित चौधरी ने नरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने नरेश के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 8 धाराएं नए बीएनएस कानून व 2 पूर्व के आईपीसी कानून के तहत जोड़ी गई हैं।
अजमेर रेंज आईजी ओमप्रकाश का कहना है कि नरेश मीणा के खिलाफ 2 दर्जन से अधिक मुकदमे हैं, जिसमें उनकी गिरफ्तारी होना बाकी है। मौजूदा प्रकरण को लेकर उनके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नष्ट करने और हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
