1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राजस्थान
  4. asaram health deteriorated admitted in hospital

जेल पहुंचते ही आसाराम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

asaram news in hindi
Asaram news in hindi : जोधपुर जेल में पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद आसाराम की तबीयत बिगड़ गई। उसे रात करीब 11 बजे आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसाराम बलात्कार से जुड़े 2 मामलों में सजा काट रहा है। 
 
राजस्थान हाई कोर्ट में आज दोपहर लंच के बाद आसाराम की जमानत अवधि बढ़ाने वाली याचिका पर सुनवाई की जाएगी। आसाराम के वकीलों ने वही मेडिकल रिपोर्ट राजस्थान हाई कोर्ट में पेश की है, जिसके आधार पर गुजरात हाई कोर्ट में उसे 3 महीने की अतिरिक्त जमानत मिल चुकी है।
 
अगर 86 वर्षीय आसाराम को आज जमानत मिल जाती है तो वो जेल से बाहर रहकर अपना इलाज करवा सकेगा। अगर उसे जमानत नहीं मिली तो फिलहाल जेल में रहना पड़ेगा। 
 
गौरतलब है कि जमानत अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे आसाराम ने जोधपुर जेल में सरेंडर किया था। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share bazaar: पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद उबरा शेयर बाजार, Sensex 257 और Nifty 85 अंक ऊपर चढ़ा