नई दिल्ली। जापानी कार कंपनी होंडा की प्रीमियम हैचबैक जैज की भारतीय बाजार में वापसी हो गई है। कंपनी ने भारत में इस मॉडल का तीसरी पीढ़ी का संस्करण पेश किया है। इसका दिल्ली शोरूम में दाम 5.3 से 8.59 लाख रुपए है।
Indus Images
-
Ashish Vaishnav
यह कार मारुति सुजुकी की स्विफ्ट तथा ह्युंड्ई मोटर की इलिट आई20 के समक्ष प्रतिस्पर्धा पेश करेगी। यह पेट्रोल व डीजल दोनों संस्करणों में उपलब्ध है।
Indus Images
-
Ashish Vaishnav
जैज के पेट्रोल संस्करण का दाम 5.3 से 7.29 लाख रुपये है, जबकि डीजल संस्करण की कीमत 6.49 से 8.59 लाख रुपए है।
Indus Images
-
Ashish Vaishnav
इस कार के ऑटोमैटिक संस्करण का दिल्ली एक्स शोरूम दाम 6.99 से 7.85 लाख रुपए है।
Indus Images
-
Ashish Vaishnav
होंडा कार्स इंडिया के लि. के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कात्सुशी इनोयू ने कहा, नई जैज कंपनी के कारोबार का मुख्य स्तंभ होगी और भारत में होंडा कार्स की वृद्धि में प्रमुख भूमिका निभाएगी।