शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. प्रोफाइल
  3. अन्य
  4. Shaktikant Das's Profile
Written By

शक्तिकांत दास : प्रोफाइल

शक्तिकांत दास : प्रोफाइल - Shaktikant Das's Profile
शक्तिकांत दास का जन्म 26 फरवरी सन् 1955 को उड़ीसा में हुआ। दास ने बीए में डिग्री हासिल करने के बाद इतिहास विषय में स्नातकोत्तर यानी एमए की डिग्री हासिल की। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्‍हें एक शांत स्वभाव के व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है। वे वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पद पर सेवारत हैं।


जन्‍म : शक्तिकांत दास का जन्म 26 फरवरी सन् 1955 को उड़ीसा में हुआ।

शिक्षा : शक्तिकांत दास ने बीए में डिग्री हासिल करने के बाद इतिहास विषय में स्नातकोत्तर यानी एमए की डिग्री हासिल की।

करियर : शक्तिकांत दास 1980 बैच भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी, 2013 से 2014 तक फर्टिलाइजर सेक्रेटरी ऑफ इंडिया, 2014 से 2015 तक भारत के राजस्व सचिव और वर्ष 2015 से 2017 तक भारत के आर्थिक मामलों के सचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नोटबंदी के दौरान भी शक्तिकांत दास की काफी अहम भूमिका रही थी। वे अपने 37 वर्ष के लंबे कार्यकाल में केंद्र और राज्य में ज्यादातर आर्थिक एवं वित्त विभागों में ही तैनात रहे। पहले वे मोदी सरकार में कालेधन के खिलाफ उठाए गए कदमों में शामिल रहे और उसके बाद माल एवं सेवाकर को लागू करने में आम सहमति बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

500 और 2000 रुपए का नया नोट जारी करने और इसकी आपूर्ति बढ़ाने में उनकी भूमिका अग्रणी रही। उन्‍हें एक शांत स्वभाव के व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है। वे वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर पद पर सेवारत हैं।