Sun, 19 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Pongal 2017

पेरूम पोंगल : चार दिन रहेगा पर्व का उत्साह...

Pongal 2017
पेरूम पोंगल के संबंध में जानें ‍पौराणिक जानकारी...


 
पोंगल तमिलनाडु का प्रमुख पर्व है। तमिल परिवार इस त्योहार को हर्षोउल्लास से मनाते हैं। मकर संक्रांति पर नई फसल के आगमन की खुशी में मनाए जाने वाले इस पर्व का अर्थ है खिचड़ी।

इस दिन नए मटके में नए चावल, नया गुड़ तथा ताजे दूध से मीठी खिचड़ी बनाई जाती है। 
 
* 13 जनवरी : यह पर्व 13 जनवरी से प्रारंभ हो जाता है, 13 जनवरी को प्रातः 5 बजे घर की पुरानी चीजों को घर के बाहर जलाया जाता है। पश्चात इंद्र देवता का पूजन किया जाता है। इसे मोगी पंडी कहते हैं।

* 14 जनवरी : 14 जनवरी को पेरूम पोंगल मनाया जाता है। नए धान की मीठी खिचड़ी इस दिन का मुख्य व्यंजन है।
 
* 15 जनवरी :15 जनवरी को भट्ट पोंगल मनाया जाता है। इस दिन गौ पूजन होता है।

* 16 जनवरी :16 जनवरी को तमिल परिवार एक-दूसरे के घर त्योहार की बधाई देने जाते हैं। दूध उबाला क्या ऐसा पूछ कर शुभकामनाएं देते हैं।