1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. अन्य त्योहार
  4. Margashirsh month 2022

मार्गशीर्ष मास 2022 नियम: क्या करें और क्या नहीं करें, जानिए 10 बातें

margashirsh 2022
9 नवंबर 2022, बुधवार से अगहन यानी मार्गशीर्ष मास ( margashirsh 2022) की शुरुआत हो गई हैं। यह महीना भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप कहा गया है तथा इस माह में कृष्ण जी की पूजा करने का बहुत महत्व माना गया है। आइए जानें... मार्गशीर्ष मास में किन बातों का रखें ध्यान, जानिए नियम और काम की बातें- 
 
मार्गशीर्ष में क्या करें- 
 
1. मार्गशीर्ष के महीने में तेल की मालिश बहुत उत्तम होती है।
 
2. अगहन मास सायंकाल की उपासना अनिवार्य मानी जाती है, अत: संध्या के समय में ईश्वर के ध्यान में मन लगाएं।
 
3. इन दिनों अधिक से अधिक समय भगवान श्री कृष्ण की उपासना तथा 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।
 
4. अगर इस महीने किसी पवित्र नदी स्नान का अवसर मिले तो इसे हाथ से जानें न दें, अवश्य ही नदी में स्नान करें। 
 
5. इस महीने में प्रतिदिन श्रीमद्‍भगवतगीता का पाठ करें।
 
अगहन में क्या नहीं करें- 
 
1. अगहन के महीने में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। 
 
2. इस महीने से पतले वस्त्रों की जगह मोटे परिधानों का उपयोग शुरू करें। 
 
3. मार्गशीर्ष मास आप ना ही किसी की निंदा करें और न ही सुनें। 
 
4. इस महीने में खास तौर पर गुरु, माता-पिता, बहनों, बुआ, कन्या का अनादर न करें।
 
5. यदि इस महीने किसी से बोलचाल हो जाए, या क्लेश हो जाए तो उसकी निंदा करने के बजाय अधिक से अधिक मंत्र- 'ॐ दामोदराय नमः' का जाप करें तथा अपने इष्ट देव को याद करें। 


 
अगला लेख
किस भगवान को किस रंग का फूल चढ़ाने से होगी मनोकामना पूर्ण