सम्बंधित जानकारी
- Ashadh maas 2024 : आषाढ़ मास की 10 विशेषताएं जान लें जरूर
- Pradosh vrat 2024 : जुलाई माह में कब-कब है प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
- sawan somwar 2024 date: कब से शुरू होंगे सावन सोमवार, जानें कब कब रहेंगे सोमवार के दिन
- आषाढ़ मास की कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और विधि
- आषाढ़ माह में करें इन 5 चीजों का दान, मां लक्ष्मी की आप पर रहेगी कृपा
आषाढ़ माह में क्या करें और क्या नहीं करें
Ashadh maas 2024 : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ माह वर्ष का चौथा माह है। 23 जून से 21 जुलाई 2024 तक चलेगा आषाढ़ माह। इस माह का बहुत ही महत्व बताया गया है। आओ जानते हैं कि इस माह में क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए।
आषाढ़ माह में क्या नहीं खाना चाहिए?
- आषाढ़ में हरी सब्जियां, पत्तेदार भाजियां बिलकुल नहीं खाना चाहिए।
- इस माह जहां तक हो सके तेल वाली चीजें कम खाना उचित रहता है।
- इस माह बिलकुल भी बेल नहीं खाना चाहिए।
- आषाढ़ में मांस, मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इन दिनों शराब, मदिरा और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए।
- इस महीने बैंगन, मसूर की दाल, गोभी, लहसुन और प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।
- आषाढ़ का महीना धार्मिक दृष्टि से अधिक महत्व रखता हैं अत: इन दिनों गंध युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह चीजें मन भटकाव, काम भाव बढ़ाने तथा शरीर और मन की अशुद्धता को बढ़ाती है।
