सम्बंधित जानकारी
- छठ पर्व 2019 : क्या आपने रखी है अपनी पिटारी में ये खास 30 पूजा सामग्री
- छठ पूजा 2019 : कैसे करें छठ पर्व का महाव्रत, यहां पढ़ें विधि और मंत्र
- छठ पर्व 2019 : पूजा से जुड़े 16 ऐसे सवाल जिनके जवाब आपको पता होना ही चाहिए
- chhath pooja 2019 : छठ महापर्व के पारण में पढ़ना चाहिए यह षष्ठी देवी स्तोत्र
- chhath puja date and time 2019 : छठ महापर्व, जानिए हर दिन का पंचांग, तिथि और शुभ मुहूर्त
छठ पर्व : क्या आप जानते हैं व्रत से जुड़ी 5 पौराणिक मान्यताएं
छठ पर्व के संबंध में पौराणिक मान्यता के अनुसार छठ उत्सव के केंद्र में छठ व्रत एक कठिन तपस्या की तरह है। यह प्राय: महिलाओं द्वारा किया जाता है किंतु कुछ पुरुष भी यह व्रत रखते हैं।
1 व्रत रखने वाली महिला को परवैतिन भी कहा जाता है। चार दिनों के इस व्रत में व्रती को लगातार उपवास करना होता है। भोजन के साथ ही सुखद शैया का भी त्याग किया जाता है।
2 छठ पर्व के लिए बनाए गए कमरे में व्रती द्वारा फर्श पर एक कंबल या चादर के सहारे ही रात बिताई जाती है।
3 इस उत्सव में शामिल होने वाले लोग नए कपड़े पहनते हैं, पर व्रती बिना सिलाई किए कपड़े पहनते हैं।
4 महिलाएं साड़ी और पुरुष धोती पहन कर छठ करते हैं। इस व्रत को शुरू करने के बाद छठ पर्व को सालोसाल तब तक करना होता है, जब तक अगली पीढ़ी की किसी विवाहिता महिला को इसके लिए तैयार न कर लिया जाए।
5 घर में किसी की मृत्यु हो जाने पर यह पर्व नहीं मनाया जाता है।
