1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI न्यूज
  4. trump honored two indian americans

ट्रंप ने दो भारतीय अमेरिकियों को किया सम्मानित

trump honored two indian americans
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो भारतीय अमेरिकी उद्योगपतियों को अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उनके छोटे लेकिन महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया है।
 
व्हाइट हाउस स्थित ओवल ऑफिस में मंगलवार को ट्रंप ने शरद ठक्कर और करन अरोड़ा के साथ 7 अन्य लघु कारोबारों के मालिकों को सम्मानित किया।
 
शरद ठक्कर 'पॉलीमर टेक्नोलॉजीज' के अध्यक्ष हैं। इस कंपनी को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ लघु ऊर्जा कंपनी चुना गया था। करन अरोड़ा 'नेचुरल विटामिन लैब' के निदेशक हैं जिसे साल की सर्वश्रेष्ठ लघु निर्यात कंपनी चुना गया था। (भाषा)
अगला लेख
ठंड में गर्म पानी से नहाएं, 5 फायदे पाएं