1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

लंदन फिल्मोत्सव में 'आई एम कलाम'

लंदन फिल्म समारोह
ND

अगले माह होने वाले लंदन फिल्म समारोह में फिल्म 'आई एम कलाम' प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म एक ऐसे गरीब लड़के के जीवन पर आधारित है जो कि पूर्व राष्ट्रपति से इतना प्रभावित है कि खुद को ही कलाम के नाम से संबोधित करने लग जाता है।

12 मई को संपन्न हुए 63वें कान फिल्म समारोह में इस फिल्म का विश्व प्रीमियर हुआ था। आगामी माह 13 से 28 अक्टूबर तक होने वाले 54वें ब्रिटिश फिल्म समारोह में आठ अन्य फिल्मों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। और दिसंबर में इसे रिलीज कर दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी इसके निर्देशक नील माधव पांडा ने दी।