फिल्म ताज टेरर में दुबई के अजीज
कसाब की भूमिका निभाएँगे
|
एक पत्रिका से बातचीत में अजीज ने कहा कि मेरी फिल्म, पूरी घटना के भावनात्मक पहलू पर केन्द्रित है। पटकथा उन सूचनाओं पर आधारित है, जो मैंने इस भयावह घटना के साक्षी रहे सैकड़ों लोगों से बातचीत पर हासिल की है।
निर्देशक की इच्छा है कि होटल ताज के ऑपरेशन में शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन का किरदार शाहरुख खान तथा ताज ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे कमांडो की भूमिका जॉन अब्राहम को दी जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के मुखिया की भूमिका के लिए मिथुन चक्रवर्ती से बात की जा रही है।

