1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

गौतम घोष को गोल्डन पिकॉक पुरस्कार

भारतीय फिल्मकार
ND

ख्यात फिल्मकार गौतम घोष एकमात्र भारतीय फिल्मकार हैं, जिन्होंने विटोरिओ डा सिका पुरस्कार जीता है। उनकी फिल्म 'मोनेर मानुष' को भारत के 41वें अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में गोल्डन पिकॉक पुरस्कार से नवाजा गया है। पिछले एक दशक में पुरस्कार जीतने वाली यह पहली फिल्म है। यह फिल्म 19वीं सदी के रहस्यवादी कवि ललोन फकीर की कहानी पर आधारित है। लालोन फकीर की भूमिका प्रोसेनजीत चटर्जी ने निभाई है।

अन्य भारतीय फिल्मकार कौशिक गांगुली को फिल्म 'जस्ट अनादर लव स्टोरी' को विशेष ज्यूरी पुरस्कार-सिल्वर पिकॉक प्रदान किया गया है। यह फिल्म समलैंगिक संबंधों पर बनी है। न्यूजीलैंड की फिल्म 'बॉय' के साथ संयुक्त रूप से कौशिक की फिल्म को यह पुरस्कार दिया गया।

घोष ने दाखाल, पद्मा नादिर माझी, पार और अबर अरन्नोयी जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों का निर्देशन किया है।