1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भारतीय बना नया पोस्टर ब्वाय

पोस्टर ब्वाय
ND
भारतीय मूल का एक व्यक्ति मोटापा कम करने के लिए ब्रिटेन में चल रहे अभियान का नया पोस्टर ब्वाय बन गया है। भारत में एक ऑपरेशन के जरिए उसने अपना वजन 77 किलोग्राम कम कर लिया है।

लीसेस्टर में रहने वाले रमन साइन (30) स्थानीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के अभियान का समर्थन कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि जरूरत से ज्यादा खाने-पीने और व्यायाम नहीं करने से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाए।

साइन मोटापा घटाने के लिए ऑपरेशन करने भारत गए थे। पहले उनका वजन 210 किलोग्राम था। ऑपरेशन के बाद उनका वजन 133 किलोग्राम रह गया।

रमन ने बताया कि इस बात की आवश्यकता है कि हम घर-घर तक बच्चों को मोटापे के खतरे के बारे में संदेश पहुँचाएँ।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें