World Sight Day: क्यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्व और इतिहास
World Sight Day 2026: विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार (Second Thursday of October) को वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों का ध्यान दृष्टि संबंधी समस्याओं (Vision Impairment) की ओर आकर्षित करना और आंखों की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आइए जानते हैं कैसी हुई विश्व दृष्टि दिवस की शुरुआत? क्या है इसका महत्व? कैसे करें अपनी आंखों की देखभाल? जानिए विस्तार से...
विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास
विश्व दृष्टि दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 में अंतरराष्ट्रीय सेवा संगठन 'लायंस क्लब्स इंटरनेशनल' (Lions Clubs International) द्वारा की गई थी। बाद में इसे 'Vision 2020: The Right to Sight' पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय अंधापन रोकथाम एजेंसी (IAPB- International Agency for the Prevention of Blindness) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ एकीकृत किया गया।
विश्व दृष्टि दिवस का मुख्य उद्देश्य
जागरूकता फैलाना
आंखों की बीमारियों, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (काला मोतिया) और समय पर जांच के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना। दुनियाभर में लगभग 80 प्रतिशत दृष्टि हानि ऐसी है जिसे सही समय पर इलाज या देखभाल से रोका जा सकता है।
इस विशेष दिन पर ध्यान उन लोगों की ओर होता है जो ठीक से देख नहीं सकते, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, मधुमेह रेटिनोपैथी, ट्रैकोमा जैसी स्थिति में होते हैं। उन लोगों के लिए किस तरह से सहायता की जा सकती है। विकासशील और पिछड़े देशों में लोगों तक आंखों के इलाज की पहुंच को आसान बनाना।
दृष्टि समस्याओं के मुख्य कारण
मोतियाबिंद (Cataract)
उम्र के साथ आंखों के लेंस का धुंधला होना।
अपवर्तक त्रुटियां (Refractive Errors)
निकट दृष्टि या दूर दृष्टि दोष, जिन्हें चश्मे या लेंस से सही किया जा सकता है।
ग्लूकोमा (Glaucoma)
आंख के दबाव के कारण ऑप्टिक तंत्रिका को नुकसान पहुंचना।
डायबिटीज (Diabetic Retinopathy)
मधुमेह के कारण आंखों के परदे (रेटीना) को नुकसान पहुंचना।
डिजिटल स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग
लंबे समय तक फोन, लैपटॉप और टीवी देखने से आंखों पर तनाव (Digital Eye Strain)।
आंखों की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
डिजिटल स्क्रीन पर काम करते समय हर 20 मिनट बाद 20 फुट दूर स्थित किसी वस्तु को कम से कम 20 सेकंड के लिए देखें। साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच अवश्य कराएं।
विटामिन 'A', 'C', 'E' और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर भोजन (जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, पपीता) का सेवन करें। धूप में निकलते समय UV-रक्षित धूप का चश्मा पहनें।
केवल एक औपचारिक दिवस नहीं है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारी आंखें अनमोल हैं और समय पर की गई थोड़ी सी देखभाल किसी का जीवनभर का अंधेरा दूर कर सकती है।

