भारतीय नैनी को इसराइल में खिताब
ND
वर्ष 2008 के मुंबई हमलों के दौरान दो साल के इसराइली बच्चे मोशे होलत्जबर्ग को मौत के पंजे से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देने वाली भारतीय नैनी सैंड्रा सैमुएल को इसराइली सरकार ने सम्माननीय नागरिकता प्रदान की।
यहाँ आंतरिक मामलों के मंत्रालय में हुए समारोह में भावुक दिख रही सैंड्रा ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि मैं नागरिकता का सम्मान कर पाऊँगी और इसराइल को प्यार करूँगी। मैं इसराइल पर अपनी जान और दिल कुर्बान करूँगी।’ मुंबई हमलों के बाद सैंड्रा यहाँ आ गई और दो साल के बच्चे मोशे की देखभाल कर रही है।
ज्ञात हो कि मोशे के अभिभावक मुंबई हमलों के दौरान मारे गए थे। (भाषा)

