1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भारत ने की ऑ‍स्ट्रेलिया से बात

भारत
भारत ने ऑ‍स्ट्रेलिया में एक गुरूद्वारा परिसर की निर्माणाधीन इमारत में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाए जाने का मामला ऑ‍स्ट्रेलिया के समक्ष उठाया है। विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मेलबर्न के उपनगरीय क्षेत्र क्रैनबोर्न स्थित नानकसर गुरूद्वारे में निर्माणाधीन एक इमारत में गत 12 जनवरी को आग लगाए जाने के मामले की उनको जानकारी हैं।

प्रवक्ता ने कहा ‘मेलबर्न में हमारा वाणिज्य दूतावास गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी से घटना की विस्तृत जानकारी ले रहा है और ऑ‍स्ट्रेलियाई अधिकारियों के समक्ष भी यह मुद्दा उठा रहा है।’ प्रवक्ता ने कहा ‘कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने निर्माण स्थल में आग लगा दी जो नानकसर गुरूद्वारे से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है।’ आग से कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही इमारत के ढाँचे को कोई नुकसान पहुँचा है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें