1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भाग खड़े हुए विदेशी नागरिक

हरिद्वार
ND
हरिद्वार के समीप राजाजी पार्क में डेरा डालकर बैठे विदेशी नागरिक पुलिस कार्रवाई के डर से गत दिवस की शाम भाग खड़े हुए। इसके पहले पुलिस ने लगभग 150 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हिप्पी प्रजाति की तरह रहने वाले ये विदेशी नागरिक पार्क में चिलम फूँकने, शराब पीने, नशा करने जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त थे। इनमें महिलाएँ भी थीं।

ये विदेशी नागरिक इसराइल, अमेरिका, ब्रिटेन, पनामा, फिनलैंड आदि देशों के हैं।