1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

बेरोजगार भारतीय परिवार की मौत

नोवी
अमेरिका में एक और अन्य भारतीय परिवार आर्थिक मंदी के भेंट चढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस के अनुसार जयलक्ष्मी नेरूसू (37) उनकी बेटी तेजस्वी (14) और बेटे शिवा (12) सोमवार शाम मिशीगन के नोवी कस्बे स्थित अपने घर में मृत पाए गए।

पुलिस को इस मामले में मृतक महिला के पति 42 वर्षीय लक्ष्मीनिवास राव नेरूसू की तलाश है। वह सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर हैं और फिलहाल बेरोजगार है। ज्ञात हो कि राजाराम परिवार के मामले को अभी महीना भर भी नहीं हुआ है। वो भी आर्थिक मंदी का शिकार होने के बाद मौत की भेंट चढ़ गया था।

नोवी के पुलिस डेविड मोलोय ने गत‍िदवस एक संवाददाता सम्मेलन में 'डेट्राइट न्यूज' के हवाले से बताया कि मृतकों के सिर और गर्दन पर चोट के गहरे निशान हैं।