प्राचीन धरोहर बचाएगा कंबोडिया
यूनेस्को विशेषज्ञ दल कंबोडिया जाएगा
ND
कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सैनिक संघर्ष के कारण क्षतिग्रस्त हुए प्राचीन शिव मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को का एक विशेषज्ञ दल वहाँ जाएगा। यूनेस्को की प्रमुख इरीना बोकोवा के अनुसार प्राचीन धरोहर सूची में शामिल इस शिव मंदिर को पहुँचे नुकसान का आकलन करने के लिए दल वहाँ भेजा जा रहा है।
यह शिव मंदिर केवल कंबोडिया या थाईलैंड ही नहीं बल्कि पूरे विश्व समुदाय के लिए एक धरोहर है तथा इसका संरक्षण किया जाना चाहिए। प्राचीन धरोहर लोगों को जोड़ने के लिए होती है तोड़ने के लिए नहीं।

