नस्लवादी हमले के आरोपी को सजा
ब्रिटेन में भारतीय चिकित्सक पर किया था हमला
ब्रिटेन में एक साल पूर्व एक भारतीय चिकित्सक पर नस्लवादी हमले करने के आरोपी को 16 महीने की कैद की सजा सुनाई गई है। ब्लैकबर्न के निवासी मार्क विग्नाल ने अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया था, जिसके बाद इस सप्ताह उसे प्रीस्टन क्राउन कोर्ट ने सजा सुनाई।
प्रीस्टन से मिली रिपोर्ट के अनुसार विग्नाल ने डॉ. सरबजीत गुजराल पर हमला किया था, जिसमें उनकी नाक टूट गई थी। इसके बाद डॉ. गुजराल ने ब्लैकबर्न छोड़ दिया था। गत वर्ष जुलाई में घर जाते समय डॉ. गुजराल की पगड़ी पर टिप्पणी करते हुए कई लोगों ने उन पर हमला कर दिया था, जिनमें विग्नाल भी शामिल था।