दुबई जेल से 14 भारतीय रिहा
ND
बिना योजना के हत्या और यातायात दुर्घटना संबंधी अन्य मामलों में दुबई की जेलों में बंद 14 भारतीयों को एक सामुदायिक संगठन के प्रयासों के कारण पिछले एक साल के दौरान रिहा किया गया है। संगठन ने कस्सास या पीड़ित पक्ष की रजामंदी से उसे आर्थिक मदद देकर आरोपियों की सजा कम करवा ली।
इंडियन कम्युनिटी वेलफेयर कमेटी द्वारा शुरू की गई पहल प्रोजेक्ट ईगल ने पिछले एक साल में 14 भारतीयों की रिहाई करवाने में सफलता पाई।
कमेटी के प्रमुख के कुमार ने बताया कि संगठन की भारतीय समुदाय से की गई अपील के बाद 9433276.86 करोड़ रुपए एकत्र किए गए। संगठन ने इसके जरिए गैर इरादतन हत्या और यातायात दुर्घटना संबंधित अन्य मामलों के आरोपों में फंसे लोगों की मदद की गई।
इस कमेटी का गठन भारतीय वाणिज्य दूतावास के संरक्षण में किया गया है। इसका मकसद दुबई और उत्तरी अमीरात में भारतीय समुदाय के सबसे कमजोर तबकों की मदद करना है। (भाषा)

