अगवा जहाज में भारतीय भी शामिल
ND
गत महीने अपहृत कोरियाई मालवाहक जहाज एशियन ग्लोरी में भारतीयों के भी सवार होने की खबर हैं। इस जहाज को सोमाली जलदस्युओं ने अगवा कर लिया है। सऊदी मीडिया के अनुसार कोरिया से सऊदी अरब के जेद्दा जा रहे इस जहाज के 25 सदस्यों में सात या तो भारतीय या रोम के निवासी हैं जबकि आठ बुल्गारिया के एवं दस उक्रेन के नागरिक हैं।
सोमालिया के समुद्री डाकुओं ने जहाज छोड़ने के एवज में एक करोड़ 15 लाख डॉलर की माँग की हैं। यह जहाज हुंदई और किया कंपनी के वाहनों को ले जा रहा था। इंटरनेशनल मेरी टाइम ब्यूरो की नवीनतम खबर के अनुसार यह जहाज अब हिन्द महासागर की रवाना हो चुका है (वार्ता)

