शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. NRI कॉर्नर
  4. Rekha Bhatia Awarded Hindi Kavya Ratna
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (14:33 IST)

रेखा भाटिया हिंदी काव्य रत्न' से सम्मानित

रेखा भाटिया हिंदी काव्य रत्न' से सम्मानित - Rekha Bhatia Awarded Hindi Kavya Ratna
Rekha Bhatia Award 2024: गत दिनों प्रवासी साहित्यकार और कवयित्री रेखा भाटिया का नेपाल में सम्मान किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अमेरिका की बहुमुखी प्रतिभा की धनी हिंदी लेखक रेखा भाटिया को 'हिंदी काव्य रत्न' मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। 
 
नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा भाषा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रचनाकारों को हिंदी दिवस के मौके एक ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से चुनकर सम्मानित किया गया है। 
 
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु कहते हैं- रेखा भाटिया की रचना जीवंत लगती है, बड़े अच्छे शब्दों का चयन किया है कविता में। ऐसे लेखकों से ही असल समाज का निर्माण होता है, जो विकास और सकारात्मक परिवर्तन के लिए लिखते हैं।
 
आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका, कनाडा तथा तंजानिया से 6742 महिला, पुरुष रचनाकारों की सहभागिता थी जिसमें 675 प्रतिभाओं का उत्कृष्ट कविता के आधार पर चयन कर सम्मानित किया गया है। संस्था की सचिव चरना कौर कहती हैं- 'हिंदी आज किसी एक देश की भाषा नहीं बल्कि विश्व भाषा बन चुकी है। सभी को अपनी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए।'
 
उल्लेखनीय है रेखा भाटिया के शिवना प्रकाशन से दो काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। पेशे से अध्यापिका, कत्थक नृत्यांगना और चित्रकार रेखा भाटिया के आलेख, कविताएं, यात्रा संस्मरण, कहानियां, समीक्षाएं कई प्रख्यात पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। कई पुस्तकों में उनका रचनात्मक सहयोग है। 
 
उनके उत्कृष्ट लेखन के लिए उन्हें कई सम्मानों से सम्मानित किया गया है। मूल रूप से इंदौर, मध्य प्रदेश की रेखा भाटिया दो दशकों से अधिक समय से अमेरिका में प्रवास कर रही हैं।