1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. माँसाहारी व्यंजन

कीमा विद फूलगोभी

कीमा विद फूलगोभी
NDND
सामग्री : 1/2 फूलगोभी, 125 ग्राम कीमा, 125 ग्राम टमाटर, 1/2 तेजपत्ता, 2 छोटे चम्मच लहसुन व अदरक का पेस्ट, 1 छोटी इलायची, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा , 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1/2 चम्मच पिसा अदरक, गोभी के लिए, 1/2 हरी मिर्च, थोड़े से पिसे प्याज, नमक व घी जरूरत के अनुसार।

विधि : गोभी के टुकड़ों को थोड़ी देर तक नमक के पानी में रखें, अब एक कड़ाही में घी गरम करके गोभी को अदरक लगाकर लाल कर लें। अब इसमें प्याज डालकर लाल करें। फिर इसमें लहसुन अदरक और तेजपत्ता डालें और थोड़ा पानी छिड़ककर मसालों को पकाएँ। अब इसमें कटे टमाटर, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाले डालें और कीमा डालकर भूनें। एक कप पानी डालकर पकाएँ फिर उसमें गोभी मिलाएँ। हरी मिर्च डालकर गरमा-गरम परोसें।