Sun, 5 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. Navratri Poojan Hindi

नवरात्रि में क्या करें, क्या न करें...पढ़ें 9 काम की बातें

मंगल मुहूर्त
शारदेय नवरात्रि का महत्व चारों नवरात्रि में सबसे अधिक है। आइए जानते हैं इन 9 दिनों में क्या सावधानियां रखें।

1. व्रत रखने वाले को जमीन पर सोना चाहिए।

 2. ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

3. व्रत करने वाले को फलाहार ही करना चाहिए।

4. नारियल, नींबू, अनार, केला, मौसंबी और कटहल आदि फल तथा अन्न का भोग लगाना चाहिए।

5. व्रती को संकल्प लेना चाहिए कि वह हमेशा क्षमा, दया, उदारता का भाव रखेगा।

6. इन दिनों व्रती को काम, क्रोध, मोह, लोभ आदि दुष्प्रवत्तियों का त्याग करना चाहिए।


7. देवी का आह्वान, पूजन, विसर्जन, पाठ आदि सब प्रात:काल में शुभ होते हैं अत: इन्हें इसी दौरान पूरा करना चाहिए।

8. यदि घटस्थापना करने के बाद सूतक हो जाएं तो कोई दोष नहीं होता, लेकिन अगर पहले हो जाएं तो पूजा आदि न करें।

9. देवी को लाल रंग के वस्त्र, रोली, लाल चंदन, सिन्दूर, लाल साड़ी, लाल चुनरी, आभूषण तथा खाने-पीने के सभी पदार्थ जो लाल रंग के होते हैं, वही अर्पित किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें
ऐश्वर्य का प्रतीक है इंद्र का हाथी ऐरावत, पढ़ें उपयोगी जानकारी