ramcharitmanas
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. 9 Colors Of Navratri

नवरात्र‍ि के यह 9 रंग, दिलाएंगे चमत्कारिक लाभ

navratri colors
नवरात्रि यानि मां की आराधना के पावन नौ दिन। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है, यह तो आप जानते हैं। लेकिन आराधना के इन नौ दिनों में 9 अलग-अलग रंगों का भी शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। जानिए कौन से हैं नवरात्र‍ि के यह 9 रंग...

1 पहला दिन - नवरात्र‍ि का पहला दिन मां शैलपुत्री की आराधना का दिन होता है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग लाल है, जो कि उल्लास, साहस और शक्ति का रंग माना जाता है। इस दिन लाल रंग का प्रयोग करने पर मां शैलपुत्री शीघ्र प्रसन्न होकर निर्णय क्षमता में वृद्धि करती हैं और इच्छ‍ित फल प्रदान करती है।
2 दूसरा दिन - नवरात्र‍ि का दूसरा दिन, मां ब्रम्हचारिणी की आराधना के लिए विशेष दिन होता है। मां ब्रम्हचारिणी, कुंडलिनी जागरण हेतु शक्ति प्रदान करती हैं। मां ब्रम्हचारिणी को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। अत: नवरात्र‍ि के दूसरे दिन पीले रंग के वस्त्रादि का प्रयोग कर मां की आराधना करना शुभ होता है।
3 तीसरा दिन - तृतीयं चंद्रघंटेती, अर्थात नवरात्र‍ि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। मां चंद्रघंटा की आराधना में हरे रंग का विशेष महत्व है। इस दिन हरे रंग का प्रयोग कर मां की कृपा एवं सुख शांति प्राप्त की जा सकती है।

4 चौथा दिन - मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप का पूजन नवरात्र‍ि के चौथे दिन किया जाता है। रोगों को दूर कर, धन, यश की प्राप्ति के लिए सिलेटी रं से आप मां कुष्मांडा को प्रसन्न कर सकते हैं। 

5 पांचवा दिन - नवरात्र‍ि का पांचवा दिन मां स्कंदमाता की आराधना के लिए समर्पित है। मां स्कंदमाता सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी है, अत: इनका पसंदीदा रंग भी तेज से परिपूर्ण अर्थात नारंगी है। इस दिन नारंगी रंग का प्रयोग शुभ फल प्रदान करता है।
6 छठा दिन - नवरात्र‍ि का छठा दिन यानि मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की आराधना का दिन। ऋषि कात्यायन की पुत्री मां कात्यायनी को सफेद रंग प्रिय है, जो शांति का प्रतीक है। इस दिन विशेष रूप से सफेद रंग का प्रयोग शुभ रहेगा।

7 सप्तमी - सप्तमी तिथि को मां कलरात्र‍ि की आराधना की जाती है। मां कालरात्र‍ि का पसंदीदा रंग गुलाबी है, अत: मां दुर्गा के इस स्वरूप के पूजन में गुलाबी रंग का प्रयोग शुभ होता है। इस दिन गुलाबी वस्त्र धारण करें।

8 अष्टमी - नवरात्र‍ि की अष्टमी तिथि, महागौरी का समर्पित है। मां महागौरी  भक्तों में प्रसन्नता का संचार करती हैं। इस दिन हल्का नीला या आसमानी रंग का प्रयोग बेहद शुभ माना जाता है, जो असीम शांति प्रदान करता है।
9 नवमी - नवरात्र‍ि के नौंवे दिन, मां दुर्गा के सिद्धीदात्री स्वरूप का पूजन होता है। मां सिद्धीदात्री के पूजन में भी आप हल्के नीले रंग का उपयोग कर सकते हैं। चंद्रमा की पूजा के लिए यह सर्वोत्तम दिन है।
ये भी पढ़ें
नवरात्रि विशेष : किस देवता के तेज से देवी दुर्गा के कौन से अंग बने