सम्बंधित जानकारी
- संसद में मणिपुर पर घमासान, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया बड़ा बयान (Live Updates)
- अमरनाथ यात्रा में 24 दिनों में 36 लोगों की मौत, आधे से ज्यादा मामले में हार्ट फेल
- संसद में रातभर चला धरना, इमरान प्रतापगढ़ी ने सुनाया मणिपुर का दर्द...
- मणिपुर हिंसा : चर्चा की मांग और संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ संसद परिसर में रातभर धरना
- मणिपुर में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास पर फिर हुआ हमला
IRCTC पर टिकट बुकिंग व्यवस्था ठप, लोग परेशान
IRCTC Ticket booking : आईआरसीटीसी पर टिकट बुक करने बैंठे लोग उस समय परेशान हो गए जब वे कंपनी की वेबसाइट और एप खोलकर टिकट बुक नहीं कर पाए। बताया जा रहा है कि तकनीकी दिक्कतों के चलते वेबसाइट और ऐप दोनों पर पेमेंट करने में दिक्कत हो रही है।
आईआरसीटीसी ने भी ट्वीट कर कहा कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से टिकट सर्विस उपलब्ध नहीं है। समस्या को लेकर काम किया जा रहा है। इसे हल करते ही आपको सुचित किया जाएगा।
रेलवे ने माना कि ऐप और वेबसाइट पर पेमेंट को लेकर तकनीकी समस्या आ रही है। बुकिंग के लिए आप Ask disha विकल्प को चुन सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके आईआरसीटीसी ई-वॉलेट में पैसा है तो वहां से भी टिकट की बुकिंग की जा सकती है। रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर से भी टिकट की बुकिंग की जा सकती है।Due to technical reasons the ticketing service is not available. Our technical team is resolving the issue. We will notify as soon as the technical issue is fixed.
— IRCTC (@IRCTCofficial) July 25, 2023
उल्लेखनीय है कि तत्काल यात्रा के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री सुबह ही होती है। इस वजह से आईआरटीसी की वेबसाइट और एप पर इस समय लोड रहता है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta
