dharma sangrah
Mon, 23 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. webviral college study old woman mumbai

#webviral 51 की उम्र में कॉलेज में की पढ़ाई

webviral
एक 51-वर्षिय महिला की इंस्पायरिंग कहानी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ह्यूमंस ऑफ बांबे के फेसबुक पेज पर पोस्ट हुई यह कहानी हर तरीके से प्रभावी है। मुंबईवासी यह महिला अपने कॉलेज के दिनों के अनुभव साझा करती हैं। 
फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया 
यह पोस्ट हजारों बार शेयर हुई और हजारों कमेंट्स इस पर दिए गए हालांकि पोस्ट में इनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इस महिला की हिम्मत और हौसले की जमकर तारीफ की गई। अपने अनुभव बताते हुए यह महिला कहती हैं कि कक्षा 12 के बाद शादी के लिए उनकी पढ़ाई छूट गई। उनका परिवार ज्वाइंट परिवार था जिससे वह अपनी शिक्षा जारी नहीं रख पाईं। 
 
उनके सीखने और पढ़ाई की इच्छा बरकरार रही। उन्हें लगता रहा कि वे आगे पढ़ सकती हैं। अपने पढ़ने की ललक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने तीनों बच्चों को कोचिंग क्लास भेजने के बदले खुद ही पढ़ाया। 
 
आखिर में 51 की उम्र में उन्होंने कॉलेज में एडमिशन ले ही लिया। वह अपने कॉमर्स पढ़ाई तीसरे साल में हैं और उनका फायनल एक्जाम होने वाला है। यह महिला साबित करती हैं कि अपने सपने पूरे करने की कोई उम्र नहीं होती। 
ये भी पढ़ें
घाना पहुंचने पर प्रणव का भव्य स्वागत