Weather Update : दिल्ली में गर्मी का तांडव, 46 डिग्री के पार पारा, UP सहित कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
नई दिल्ली। Weather Update : भारत के कई राज्यों में मौसम अपने अलग-अलग रूप दिखा रहा है। देश की राजधानी में जनता झुलसाने वाली गर्मी से परेशान है। दिल्ली के नजफगढ़ में आज सबसे अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नरेला और पीतमपुरा में क्रमश: 45.3 डिग्री सेल्सियस और 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने 22 मई को कहा कि दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण यूपी, उत्तर मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया था।
हालांकि इस हफ्ते वेस्टर्न पश्चिमी विक्षोभ से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक आयानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Warning of the day#india #weather #IMD #Heatwave @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts @moesgoi pic.twitter.com/a28hePUpkl
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 22, 2023
पंजाब और हरियाणा भी भीषण गर्मी की चपेट से जूझ रहे हैं। इन राज्यों में कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री के पार भी चला गया है। हालांकि अब चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना भी है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दो दिनों में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

