सम्बंधित जानकारी
- बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के पोस्टर पर बिहार में कालिख पोती
- नीतीश की विपक्षी एकता मुहिम को झटका, मोदी से मुलाकात के बाद नवीन पटनायक का बयान- BJD अकेले लड़ेगी 2024 लोकसभा चुनाव
- नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मुंबई में की उद्धव ठाकरे से मुलाकात
- आम चुनाव को लेकर नीतीश और तेजस्वी मुंबई में पवार और उद्धव ठाकरे से मिलेंगे
- Bihar Politics : नीतीश ने की CM सोरेन से मुलाकात, कहा- एकजुट होकर लड़ेगा विपक्ष...
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व में गठित नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के एक दिन बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की।
केजरीवाल उन गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं, जिन्हें कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार के शपथ समारोह में नहीं आमंत्रित किया था। इस समारोह को विपक्षी दलों द्वारा विपक्षी एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर भी देखा गया था।
नीतीश ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने के अपने प्रयासों के तहत केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान, बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ थे।
यह नीतीश और केजरीवाल के बीच पिछले लगभग एक महीने में दूसरी मुलाकात थी। बिहार के मुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों के तहत 12 अप्रैल को केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।
विपक्षी एकजुटता की कवायद के तहत नीतीश विभिन्न क्षेत्रीय क्षत्रपों से मुलाकात कर रहे हैं, जो अभी ठोस रूप नहीं ले सकी है। नीतीश विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने की किसी भी कोशिश के लिए कांग्रेस को बेहद अहम मानते हैं। फोटो सौजन्य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
