सम्बंधित जानकारी
- LIVE: शाहरुख खान को धमकी देने वाला रायपुर से गिरफ्तार
- Weather Updates: देश के अधिकांश भागों में होने लगा ठंड का एहसास, IMD का बारिश का अलर्ट
- कई राज्यों में कोहरे की दस्तक, पहाड़ों को बर्फबारी का इंतजार
- Weather Updates: पहाड़ों पर ठंड ने दस्तक दी, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश दर्ज
- Weather Update : केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश, 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
कश्मीर में बर्फबारी से बदला मौसम, चेन्नई में बारिश की वजह से स्कूल बंद
Weather Update : कश्मीर में बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तमिलनाडु के कई शहरों में भारी बारिश हुई। तेज बारिश की वजह से स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। इधर दिल्ली की हवा खराब बनी हुई है। यहां लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
कश्मीर में कई स्थानों पर हुई बर्फबारी के साथ ही जम्मू कश्मीर में ठंड ने दस्तक दे दी है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, साधना टॉप, पीर की गली में हुई बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बारिश और बर्फबारी की वजह से तापमान गिर गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कश्मीर घाटी में तेज बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
तमिलनाडु में भारी बारिश : भारी बारिश चेन्नई और उसके उपनगरों में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार को प्रशासन को शहर के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा। हालांकि कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहे।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) चेन्नई ने दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 11 नवंबर से एक सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन के दौरान संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के धीरे-धीरे पश्चिम की ओर तमिलनाडु/श्रीलंका के तटों की तरफ बढ़ने के आसार हैं।
चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरुर, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, विल्लुपुरम जिलों, पुदुचेरी और कराईकल क्षेत्र में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई।
दिल्ली की सुबह गर्म : राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है
वायु गुणवत्ता अब भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 355 रहा। राजधानी के आनंद विहार, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, रोहिणी और मुंडका में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। यहां एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर था।
Edited by : Nrapendra Gupta
