1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. US Iran ceasefire west Bengal elections april 21 2026 top headlines
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 (08:20 IST)

Top News : अमेरिका-ईरान तनाव: सीजफायर का आज आखिरी दिन, बातचीत पर सस्पेंस बरकरार

trump shehbaz and mojtaba
Top News 21 April : अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर का आज आखिरी दिन है। दूसरे दौर की बातचीत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ईरान को धमका रहे हैं तो ईरान ने भी दबाव में झुकने से इनकार कर दिया है। बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 21 अप्रैल की बड़ी खबरें : 
 

वार्ता पर सस्पेंस बरकरार

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत पर सस्पेंस बरकरार। अमेरिका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान आने को तैयार। पाकिस्तान को अभी भी ईरानी प्रतिनिधिमंडल का इंतजार है। हालांकि ईरान का कहना है कि उसे अमेरिका पर भरोसा नहीं है। उसने दबाव में झुकने से इनकार किया।
 

पाकिस्तान ने की सीजफायर बढ़ाने की अपील

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत पर बढ़े संशय के बीच पाकिस्तान ने दोनों देशों से 2 हफ्ते के लिए सीजफायर बढ़ाने की अपील की। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर 21 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।  
 

ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को लेकर कड़ा बयान देते हुए चेतावनी दी कि यदि दो सप्ताह का नाजुक युद्धविराम मंगलवार शाम तक किसी ठोस समझौते के बिना खत्म हो गया, तो फिर बड़े पैमाने पर बमबारी शुरू हो सकती है। ALSO READ: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, सीजफायर खत्म हुआ तो ‘बमबारी’ शुरू, वार्ता पर अनिश्चितता बरकरार
 

बंगाल चुनाव : पहले चरण में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 152 सीटों पर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत। यहां 23 अप्रैल को मतदान होना है। दूसरे चरण की 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी।
 

मुंबई जीत की पटरी पर लौटी 

अश्विनी कुमार के 23 रनों पर 4 विकेट और दूसरे गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराकर IPL 2026 की दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 100 रनों पर ही सिमट गई। ALSO READ: 99 रनों से मोटेरा में गुजरात को शर्मसार कर मुंबई लौटी जीत की पटरी पर
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
LIVE: बंगाल की 142 सीटों पर आज थमेगा प्रचार का शोर, 23 अप्रैल को वोटिंग