सोमवार, 20 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. israel warning iran trains trump threat war escalation oil crisis
Last Updated :तेल अवीव/ तेहरान , मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 (13:00 IST)

ट्रंप की धमकी के बाद इजराइल का अलर्ट, क्या ट्रेनों पर होगा बड़ा हमला?

ईरानियों को ट्रेनों और रेलवे ट्रैक से दूर रहने की चेतावनी

trump and netanyahu
Israel Warns Irani People : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को 1 रात में तबाह करने संबंधी धमकी के बाद इजराइल ने भी ईरानियों को ट्रेनों और रेलवे ट्रैक से दूर रहने की चेतावनी दी है। ALSO READ: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, कहां चल रहा है इलाज?
 
इजराइली सेना ने ईरान के लोगों के लिए फारसी भाषा में अपना संदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ट्रेन और रेलवे लाइनों से दूर रहें। इस संदेश के जारी होते ही ईरान में कुछ बड़ा होने की आशंका पैदा हो गई है।
 
आईडीएफ ने सोशल मीडिया साइट पर अपने फारसी भाषा के अकाउंट पर लिखा है, ‘आपकी सुरक्षा के लिए हम पूरे देश में अब से अगले 12 घंटों तक (ईरानी समयानुसार रात 9 बजे तक) ट्रेनों का उपयोग करने या ट्रेन से यात्रा करने से बचने का अनुरोध करते हैं। ट्रेनों और रेलवे पटरी के पास आपकी मौजूदगी आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है।'
युद्ध विराम समझौते पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति नहीं बनने से 28 फरवरी से जारी युद्ध के और भीषण होने की आशंका है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान जल्द ही एक बड़ा हमला करेंगे जिससे ईरान में तबाही का एक और मंजर देखने को मिल सकता है। ALSO READ: US पायलट का रेस्क्यू प्लान लीक होने पर भड़के ट्रंप, जेल भेजने की धमकी
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति हर हाल में हार्मुज को जल्द से जल्द खुलवाना चाहते हैं जबकि ईरान अस्थायी युद्ध विराम के बदले हार्मुज खोलने के लिए राजी नहीं है। उसने स्थायी युद्धविराम के लिए सूत्रीय मांगें रखी है। उसने साफ कर दिया है कि अगर हमले बढ़े तो वह बाब अल मंदेब स्ट्रेट को भी बंद कर देगा। इससे दुनिया में तेल संकट और गहरा जाएगा। इधर इजराइल युद्ध को जारी रखना चाहता हैं।  
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
ये भी पढ़ें
इंदौर नगर निगम बजट के पहले जोरदार हंगामा, भागीरथपुरा जल कांड में मृतकों के पोस्‍टर लहराए, जमकर हुई नारेबाजी