99 रनों से मोटेरा में गुजरात को शर्मसार कर मुंबई लौटी जीत की पटरी पर
GTvsMI अश्विनी कुमार के 24 रनों पर 4 विकेट और दूसरे गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने गुजरात को 99 रनों से हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की। मुंबई ने गुजरात को 100 रनों पर समेट दिया। गुजरात की ओर से वॉशिंगटन सुंदर सर्वाधिक 26 रन बना पाए। इसके अलावा अल्लाह गजफनर और मिचेल सेंटनर ने भी 2-2 विकेट लिए।
इससे पहले तिलक वर्मा (नाबाद 101) और नमन धीर (45) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर मुम्बई इंडियंस ने सोमवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट पर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आज गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस को कगिसो रबाड़ा के कहर का सामना करना पड़ा। दानिश मालेबार (दो) को रबाड़ा ने पगबाधा आउट किया। चौथे ओवर में रबाडा ने क्विंटन डी कॉक (13) का शिकार कर मुम्बई इंडियंस को दूसरा झटका दिया। छठें ओवर में रबाडा ने सूर्यकुमार यादव (15) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
तिलक वर्मा और नमन धीर के बीच 52 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने नमन धीर को आउटकर गुजरात टाइटंस को चौथी सफलता दिलाई। नमन धीर ने 32 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुए 45 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने हार्दिक पंड्या (15) को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। मुम्बई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 199 रनों का स्कोर बनाया। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में आठ चौके और सात छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली।गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाड़ा ने तीन विकेट लिये। प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें