रोहित बाहर, गुजरात ने टॉस जीतकर मुंबई के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)
GTvsMI गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ गेंदबाजी चुनी।
मुंबई इंडियन्स ने रोहित शर्मा को अंतिम एकादश से बाहर रखा है और उनकी जगह दानिश मालेवर सलामी बल्लेबाजी करेंगे। इसके अलावा टीम ने पिछले मैच में शतक जड़ने वाले क्विंटन डि कॉक को रखा है और रियान रिकल्टन को भी बैंच पर बैठा दिया है। इस बात की संभावना कम है कि रोहित शर्मा को मुंबई इंम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में उपयोग करे क्योंकि पहले बल्लेबाजी उन्हें करनी है।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो, यह एक ठीक-ठाक विकेट लग रहा है। पिछले मैच में थोड़ी ओस थी। इसलिए अगर आज भी ओस होती है, तो मुझे लगता है कि पहले गेंदबाजी करना समझदारी होगी। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।
वहीं मुम्बई इंडियंस के कप्तान ने हार्दिक पंड्या ने कहा हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। जाहिर है, एक ग्रुप के तौर पर यह हमारा आखिरी मैच है। आज का दिन एक नई शुरुआत है। सूरज फिर से निकल आया है और सब कुछ सकारात्मक लग रहा है। हमारी टीम में दो नए खिलाड़ियों का डेब्यू हो रहा है। दानिश (मालेवार) मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला मैच खेल रहे हैं। और साथ ही कृष्ण (भगत) भी, जो पहले सपोर्ट बॉलर के तौर पर टीम का हिस्सा थे और जिन्होंने हमें काफी प्रभावित किया। वह तीन दिन पहले ही टीम में शामिल हुए थे, और ज़िंदगी का खेल देखिए कि आज वह मैदान पर खेल रहे हैं।
दोनों टीमों इस प्रकार है:-गुजरात टाइटंस (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फ़िलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख़ खान, राशिद ख़ान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा।
मुंबई इंडियंस (एकादश): दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफे़न रदरफ़ोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें