1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Shubhman Gill guides Gujarat to an emphatic win over Kolkata
Last Updated : शनिवार, 18 अप्रैल 2026 (09:07 IST)

शुभमन ने कप्तानी पारी खेलकर कोलकाता को थमाई लगातार पांचवी हार

Shubhman Gill
GTvsKKR गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल (86) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राडर्स को दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। वहीं गिल ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए ऑरेज कैप पर भी अपना कब्जा जमा लिया है।

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। छठे ओवर में सुनील नारायण ने साई सुदर्शन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। साई सुदर्शन ने 16 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाते हुए 22 रन बनाये। इसके बाद 10वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने जॉस बटलर को अपना शिकार बना लिया।

बटलर ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 25 रन बनाये। वॉशिंगटन सुंदर 13 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। इस दौरान शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और ऑरेज कैप पर भी कब्जा जमा लिया। 17वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने शतक की ओर बढ़ रहे शुभमन गिल को कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। गिल ने 50 गेंदों में आठ चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 86 रनों की पारी खेली। 20वें ओवर की पहली गेंद पर रमनदीप सिंह ने ग्लेन फ़िलिप्स को आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। ग्लेन फ़िलिप्स ने 16 गेंदों में 19 रन बनाये। गुजरात टाइटंस ने 19.4 ओवरों में पांच विकेट पर 181 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। राहुल तेवतिया सात रन बनाकर नाबाद रहे।केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिये। रमनदीप सिंह, वैभव आरोड़ा और सुनील नारायण ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।


लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
दिल्ली ने टॉस जीतकर बैंगलूरू के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)